श्रम करने वाला ही है देश का सच्चा सिपाही : सचिव

केटीपीएस परिसर में विधिक जागरूकता शिविर

: केटीपीएस परिसर में विधिक जागरूकता शिविर कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मजदूर दिवस पर बांझेडीह पवार प्लांट केटीपीएस परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि श्रमिकों के सक्रिय सहयोग के बिना देश का विकास संभव नहीं है. उन्होंने श्रमेव जयते की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में श्रम करने वाला ही देश का सच्चा सिपाही है, जो पूरे देश के विकास की दशा एवं दिशा तय करता है. इसके पूर्व प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में एलएडीसीएस की अधिवक्ता नवल किशोर ने श्रमिकों से संबंधित कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना अति आवश्यक है. वहीं केटीपीएस के मुख्य अभियंता मनोज कुमार ठाकुर ने श्रमिक मुआवजा अधिनियम, समान वेतन अधिनियम, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम सहित अन्य कानूनों की जानकारी दी. कहा कि किसी भी विकासशील देश के सर्वांगीण विकास में वहां के मजदूरों की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि हमारे प्लांट के सभी कर्मचारी हमारे आधार स्तंभ हैं, जिनकी नींव पर प्रबंधन निर्भर है. प्राधिकार को इस प्रकार के आयोजन के लिए बधाई दी. संचालन प्लांट के कर्मी नवीन कुमार ने किया. मौके पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, पीएलवी मनोज कुमार, शिव कुमार मोदी, दिनेश कुमार रजक के अलावा भारी संख्या में मजदूर मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन केटीपीएस के कौशिक रॉय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >