कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ ने किया मॉक ड्रिल

इस दौरान यात्रियों को आपात स्थिति से निबटने के तरीके बताये गये.

झुमरीतिलैया. रेलवे सार्वजनिक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आरपीएफ ने कोडरमा रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को मॉक ड्रिल किया़ इस दौरान जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक भी किया गया़ इस दौरान यात्रियों को आपात स्थिति से निबटने के तरीके बताये गये. मॉक ड्रिल के माध्यम से आरपीएफ ने यह दिखाया कि स्टेशन पर किसी भी प्रकार की आपात स्थिति जैसे संदिग्ध वस्तु, झगड़ा या आग लगने की स्थिति में कैसे तेजी से कार्रवाई की जाती है़ इसके बाद नुक्कड़ नाटक के कलाकार राजू कुमार की प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान खींचा. वहीं पंकज और टिंकू ने भी अपनी भूमिकाओं से रंग जमाया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां आगे भी नियमित रूप से की जायेगी, ताकि यात्रियों में सतर्कता बनी रहे. कार्यक्रम के अंत में यात्रियों को सुरक्षा संबंधी पर्चे भी वितरित किये गये और उनसे अपील की गयी कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे या आरपीएफ को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >