साइंस ओलिंपियाड में पदक जीतने वाले सम्मानित

स्वर्ण पदक विजेता के अलावा करीब 25 छात्र-छात्राओं को स्कूल के मल्टीपर्पस हॉल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया.

झुमरीतिलैया. आश्रम रोड स्थित कौण्डिनिया पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलिंपियाड में सात गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है. स्वर्ण पदक विजेता के अलावा करीब 25 छात्र-छात्राओं को स्कूल के मल्टीपर्पस हॉल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया. स्कूल के अध्यक्ष सह राजीव रंजन सिंह ने इन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि मैथमेटिक्स एक ऐसा विषय है, जिसका उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में करते हैं, सरल गणनाओं से लेकर जटिल समस्याओं को हल करने तक. उन्होंने कहा कि हमें बच्चों में गणित के प्रति रुचि जागने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए. सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में अनुष्का शाहा, मोहम्मद जेन, हिमांशु कुमार, फरहान रजा, प्रगति सोनी, राजन कुमार आयुष सिंह, अद्विता सिंह, अभिराज कुमार, दिव्यम भगत, आदित्य कुमार ,तेजस्वी भदानी ,तनिष्क कुमार शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >