कोडरमा. अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई का पुनर्गठन रॉयल सेलिब्रेशन झुमरीतिलैया में हुई. अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष खगेंद्र राम व संचालन समाजसेवी रामरतन अवध्या ने किया. चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से हुई. चुनाव में बतौर मुख्य अतिथि कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा और पर्यवेक्षक अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल गोविंद राम व प्रदेश महासचिव ललन आनंदकर मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान जिला अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए मतदान प्रक्रिया अपनायी गयी. अध्यक्ष कैलाश राम व मनिंद्र राम, सचिव प्रकाश रजक व धीरज कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप राम व विजय रजक ने नामांकन किया. मतगणना के उपरांत 38 मत लाकर मनिंद्र राम अध्यक्ष, 34 मत लाकर प्रकाश रजक सचिव तथा 32 मत लाकर प्रदीप राम कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. जबकि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉक्टर कैलाश राम कुल 25 मत, सचिव पद के उम्मीदवार धीरज कुमार कुल 29 मत तथा कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय रजक कुल 38 मत लाकर दूसरे स्थान पर रहे. इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत संत गाड़गे, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर तथा समाज के अग्रणी नेता स्व मथुरा राम की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्जित कर की गयी. मौके पर कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि आज देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए समाज को संगठित होकर आरक्षण और संविधान बचाने की लड़ाई को तेज करने की आवश्यकता है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालगोविंद राम ने कहा कि कोडरमा जिले में धोबी समाज को गांव गांव में बैठक कर शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता है. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता वासुदेव धोबी, जिप सदस्य महादेव राम, निवर्तमान जिलाध्यक्ष खगेंद्र राम, निवर्तमान सचिव मिथिलेश कुमार, दुर्गा प्रसाद राम, विकास अधिकारी मनोज रजक, सुशील रजक, महेंद्र रजक, अर्जुन रजक, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष जनकदेव राम, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष अमर रजक, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष पवन रजक, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार, एम चंद्रा, मनोज रजक, त्रिपुरारी रजक, भातु रजक, पूर्व मुखिया बसंती देवी, चम्पा देवी, सुनीता देवी, कैलाश रजक, रवींद्र रजक, मुन्नी लाल रजक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
