झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के नीचे अपने परिवार के साथ सो रही एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है़ शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है़ घटना को लेकर पीड़िता की बहन ने थाना में आवेदन दिया है़ उसने बताया कि 28 फरवरी और एक मार्च की रात हम अपनी छोटी बहन व अन्य पारिवारिक सदस्य के साथ ओवरब्रिज के नीचे सो रहे थे. रात करीब एक बजे मेरी नींद खुली तो बगल में सोई छोटी बहन वहां नहीं थी़ उसकी खोजबीन शुरू की तो कुछ देर बाद देखा कि वह झाड़ी के तरफ से रोते हुए आ रही है़ पूछने पर उसने बताया कि एक लड़का बाइक से बैठाकर ले गया और जंगल में गलत किया़ रात होने की वजह से पुलिस को सूचना नहीं दी़ बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. इधर, बताया जाता है कि यह मामला जीआरपी के पास गया तो वहां से इसे तिलैया थाना में भेजा गया़ अब तिलैया पुलिस मामले की जांच कर रही है़ बच्ची का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
