डीवीसी विस्थापित संघर्ष समिति उरवां का धरना जारी

तिलैया डैम में डीवीसी व एनटीपीसी द्वारा लगाये जाने वाले सोलर प्लांट के विरोध में डीवीसी विस्थापित संघर्ष समिति उरवां का अनिश्चितकालीन धरना 25वें दिन भी जारी रहा.

चंदवारा. तिलैया डैम में डीवीसी व एनटीपीसी द्वारा लगाये जाने वाले सोलर प्लांट के विरोध में डीवीसी विस्थापित संघर्ष समिति उरवां का अनिश्चितकालीन धरना 25वें दिन भी जारी रहा. कांग्रेस पार्टी के अरुण साहू व कांग्रेस ओबीसी जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने रविवार धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया. मौके पर अरुण साहू ने कहा कि उरवां के लोगों का आठ सूत्री मांग बिल्कुल जायज हैं. इन मामलों पर प्रतिनिधिमंडल के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो के समक्ष रख कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया जायेगा. पिछले 25 दिनों से संघर्ष समिति सदस्यों से मिलने जिला प्रशासन के किसी अधिकारी को नहीं आना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है. कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि यह मांग उरवां सहित कई गांव के लिए है. इस डीवीसी से मामले को लेकर विभागीय मंत्री से आग्रह कर मांगों को पूरा कराने का प्रयास करुंगा. धरना की अध्यक्षता मुखिया मनोज पासवान व संचालन शीतल यादव ने किया. इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल, उरवां मुखिया मनोज पासवान, समिति सचिव शीतल यादव, कोषाध्यक्ष मो अनवर, मुखिया सह कांग्रेस नेता संतोष कुशवाहा, बबलू साहू, मोती दास, कैलाश यादव, वासु यादव, गुलाब यादव, युवा नेता पप्पू दास, टिंकू साहू, अरुण कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >