जेल कैसे जायेंगे पूछ पुलिस वाले को जड़ा थप्पड़, हुआ गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में बने डोमचांच बीट पोस्ट के पास सोमवार देर शाम अजब घटना हुई़

डोमचांच बीट पोस्ट के पास हुई अजब घटना सिरफिर युवक ने पुलिस वाले को थप्पड़ जड़ कर दिया घायल ——————– प्रतिनिधि डोमचांच. थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में बने डोमचांच बीट पोस्ट के पास सोमवार देर शाम अजब घटना हुई़ यहां शाम के समय एक युवक आया और बीट पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात होम गार्ड के जवान छोटन मेहता को पूछा कि मुझे जेल जाना है, कैसे जेल जायेंगे? इस पर जवान ने कहा कि गलत करने वाला ही जेल जाता है, इसी बीच उक्त युवक ने बीट पोस्ट पर तैनात जवान को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. युवक ने इतना जोरदार थप्पड़ लगाया कि जवान को गंभीर चोट लग गयी. ऐसे में पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार युवक मुकेश कुमार उर्फ हरि मनोहर राम मंझलीटांड़ निवासी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया़ डोमचांच में हुई यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है़ हालांकि, जिस युवक ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है उसके बारे में बताया जाता है कि वह पारिवारिक विवाद की वजह से इन दिनों मानसिक रूप से परेशान चल रहा था़ युवक की इस करतूत के बाद पुलिस ने अब जेल भेज दिया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >