मॉडर्न पब्लिक स्कूल : विज्ञान में पार्थ बना जिला टॉपर

मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध करते हुए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है़

कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध करते हुए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है़ इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा़ विज्ञान संकाय में पार्थ अग्रवाल 97.2% लाकर जिला टॉपर बने़ वहीं वाणिज्य संकाय में रक्षा जैन 95.2% अंक लाकर स्कूल टॉपर रहा़ विज्ञान संकाय के कुल 29 विद्यार्थियों में से 6 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए़ पार्थ कुमार अग्रवाल ने 97.2% अंक, अरमान सूद (96.2%) और राघव सोमानी (95.8%) क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया़ वाणिज्य के कुल 8 विद्यार्थियों में से 2 ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया़ रक्षा जैन ने 95.2% अंक लाकर संकाय में टॉप किया, जबकि जागृति जैन ने 90.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया़ पेंटिंग के क्षेत्र में भी स्कूल ने इतिहास रचा़ इसमें 5 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 (शत-प्रतिशत) अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया़ विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी़ निदेशिका संगीता शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >