झुमरीतिलैया. आश्रम रोड स्थित कौंडिण्निया पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन सह सेवानिवृत्त आइपीएस राजीव रंजन सिंह, सीइओ विक्रांत सिंह, प्राचार्य संजय सिन्हा, एडमिन शिवानी मिश्रा व उप प्राचार्या सुमन सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इस समारोह के आयोजन का मकसद बच्चों और अभिभावकों को मोटिवेट करना तथा स्कूल द्वारा आयोजित प्रत्येक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों के विकास में एक अहम कड़ी हैं. उन्हें इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना चाहिए. प्राचार्य संजय सिन्हा ने कहा कि विद्यालय परिवार पूरी तरह से बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति दृढ़ संकल्प है, लेकिन यह आवश्यक हो जाता है कि उनके इस संकल्प को पूरा करने में अभिभावक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे. इसके बाद बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें विद्यालय प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने उल्लेखनीय परफॉर्मेंस के लिए बच्चों व अभिभावकों को अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह द्वारा मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होनेवाले बच्चों और अभिभावकों में जूनियर सेक्शन डिसिप्लिन में अहान, भव्या, राजलक्ष्मी, अद्विता, अश्विनी ,दीपशिखा, दिव्यम, अभिनव ,अंजलि आरुषि, प्रियंका व रजनीश, एकेडमिक्स के क्षेत्र में यश, आरव, अनुष्का, अद्विता, तनुष्का, आरबी राज नव्या, अंकित, अनुराज ,रौनक, सानिया तथा ऋषभ रंजन सिंह, सीसीए के क्षेत्र में रिघयानश, भव्या काव्या, दिव्यांशी, देवेंद्र ,आरुषि, आस्था, प्रतुशा ,अंशिका, वंशिका, चांदनी, अदिति, रिद्धिमा तथा शुभम वर्मा, स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड से जूनियर सेक्शन में उत्कर्ष व प्रिया कुमारी तथा सीनियर सेक्शन में अनुराग व अश्वनी को सम्मानित किया गया. वहीं बेस्ट पेरेंट्स में जूनियर सेक्शन में अनीता देवी व सीनियर सेक्शन में विकास कुमार, एक्टिव मदर का पुरस्कार अंजली गुप्ता तथा एक्टिव पेरेंट्स का पुरस्कार अविनाश कुमार को मिला. राइजिंग स्टार के पुरस्कार से नमन, श्रेयांश, आयुष, राघवेंद्र, आयुष, साहू, कृषिका, रितिका, तेजस्वी, आकृति, आराध्या, प्रियंका, आयुष व शुभम को सम्मानित किया गया. खेलकूद केटेगरी में अंशुमन, कृष्णा, शिवाय, अंकुश, अभिराज, संतोष, धीरज, युवराज, अंकुश, अंश, नीरज सोनी, प्रशांत, आशीष, सागर आदि बच्चे को सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
