दो घरों से 2:50 लाख नकद समेत जेवरात की चोरी

परिवार के लोग शादी समारोह में गये थे

: परिवार के लोग शादी समारोह में गये थे मरकच्चो. मरकच्चो मध्य पंचायत अंतर्गत पांडेयडीह में बुधवार की रात दो घरों में चोरी हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. घटना के संबंध में पीड़िता पार्वती देवी ने पुलिस को बताया कि गांव में ही एक शादी का कार्यक्रम था. घर के सभी सदस्यों के साथ उसी शादी समारोह में शामिल होने गयी थी. देर रात जब लौटी, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया, जब अंदर गयी, तो पाया कि दो अलग अलग कमरे में रखी अलमारी और बक्शे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है. शोर मचाने पर लोग वहां इकट्ठा हुए. पीड़िता ने बताया कि चोरो ने उनके घर से 46 हजार रुपये नकद समेत लगभग पांच लाख के जेवरात क़ी चोरी कर ली है. उन्होंने बताया कि चोरों ने उनका एक बक्शा गांव के किनारे में बन रहे एक मकान के पास फेंक दिया था. दूसरी घटना पांडेयडीह गांव की है. जहां चोरों ने गांव के ही सदानंद पांडेय के घर चाेरी की. सदानंद पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना का पता उन्हें तब पता चला, जब वे मॉर्निग वाक के लिए उठे, तो मुख्य द्वार को खुला हुआ पाया. उन्होंने बताया की चोरों ने उनके कमरे में रखे बैग से दो लाख नकद की चोरी कर ली. वहीं उनकी बहू कल्पना पांडेय के कमरे से अलमारी तोड़ लगभग 50 हजार के जेवरात की चोरी कर ली. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >