राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करें

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन कोडरमा सभागार में जिले में कार्यरत सभी पारा लीगल वॉलेन्टियर्स के साथ बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया.

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन कोडरमा सभागार में जिले में कार्यरत सभी पारा लीगल वॉलेन्टियर्स के साथ बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने उपस्थित पीएलवी को कई प्रकार की कानूनी प्रावधानों व प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. बैठक में पीएलवी को निर्देश दिया कि आगामी आठ मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार अपने अपने क्षेत्र में करें तथा पक्षकारों को समझा बुझाकर अपने अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पीएलवी की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. अपने अपने क्षेत्र में नि:शुल्क विधिक सहायता चाहने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों की तलाश करें तथा उसे प्राधिकार तक पहुंचाने में अपनी अहम् भागीदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने प्राधिकार द्वारा वर्तमान समय में चलाये जा रहे 90 दिवसीय अवेयरनेस सह आउटरिच कैंपेन 2024 सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि झालसा के कार्यक्रमों को पूरे कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने-अपने क्षेत्र में संचालित करें ताकि सभी को शीघ्र सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त हो सके. मौके पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, संतोष कुमार, पीएलवी रवींद्र कुमार यादव, पांडेय शेखर प्रसाद, मोनिका कुमारी, सुमन रानी, मनोज कुमार, विकास रजक, सुभाष मिस्त्री, दिनेश कुमार रजक, राजेश पासवान, सुब्रत कुमार मुखर्जी, सुरेश प्रसाद यादव, कमलेश प्रसाद यादव, शिव कुमार मोदी, अर्जुन रविदास, महेश्वरी कुशवाहा, मुकेश प्रसाद, रेखा देवी, सोनाली सिन्हा, प्रीति आर्या, अनुराग पांडेय, रोहित पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >