जयनगर आत्मा एवं उद्यान विभाग द्वारा गुरुवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर में किया गया़ मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी ऋतुराज शामिल हुए़ इस दौरान विभाग के पदाधिकारियों ने अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपस्थित कृषकों को दी़ मेले का मुख्य आकर्षण स्ट्रॉबेरी एवं ईस्टर मशरूम एवं किसान बीज भंडार चंदवारा द्वारा लगाए गये स्टॉल में नर्सरी का पौधा रहा़ इसके अलावा मेला में मौसमी फसल, खाद्यान्न, जैविक खाद एवं विभिन्न प्रकार की तकनीकी कृषि पद्धतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई़ प्रमुख रूप से पत्ता गोभी, आलू, टमाटर, मिर्च, मटर, लौकी, कद्दू, अरहर, ब्रोकली बीट, गाजर, पपीता, अमरूद, मक्का आदि की प्रदर्शनी की गयी. इसके अलावा पशुपालन विभाग द्वारा दवा स्टॉल लगाया गया था, जहां पशुओं की देखभाल एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गयी. जेएसएलपीएस द्वारा रागी लड्डू, रागी बिस्कुट एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया़ मेला में प्रदर्श लानेवाले 95 किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया़ वहीं कुसुम योजना के तहत कृषकों को सोलर प्लेट एवं अन्य उन्नत कृषि उपकरण वितरित किए गए़़ मेला को संबोधित करते हुए डीडीसी ऋतुराज ने कहा कि किसान उन्नत कृषि करेंगे तो उन्हें बेहतर मुनाफा भी प्राप्त होगा़ वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ़ एके राय ने कहा कि बेहतर खेती के लिए उन्नत बीज व तकनीक को अपनाने की जरूरत है़ जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा रविशंकर वर्णवाल ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी़ अन्य वक्ताओं ने आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर महत्वपूर्ण विचार साझा किये. विशेषज्ञों ने बताया कि बदलते पर्यावरणीय परिवेश में टिकाऊ कृषि अपनाने की आवश्यकता है़ जल संरक्षण तकनीकों को अपनाकर कृषि उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है़ इन्होंने नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों, जैसे ड्रिप इरिगेशन, मल्चिंग, सौर ऊर्जा आधारित कृषि उपकरण को अपनाने पर बल दिया़ मौके पर प्रमुख अंजू देवी, जिप सदस्य के अलावा बीडीओ गौतम कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक आदि उपस्थित थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
