मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

रमजान माह को लेकर प्रखंड मुख्यालय समेत मुस्लिम बहुल गांवों में उत्साह का माहौल बना हुआ है. रमजान माह के पहले जुमे पर प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी.

मरकच्चो. रमजान माह को लेकर प्रखंड मुख्यालय समेत मुस्लिम बहुल गांवों में उत्साह का माहौल बना हुआ है. रमजान माह के पहले जुमे पर प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर रोजा और नमाज कुबूल करने की दुआ मांगी. जुमे की नमाज के वक्त छोटे बच्चों में भी जोश और उत्साह दिखा. इस अवसर पर मरकच्चो के जामा मस्जिद, देवीपुर मस्जिद, शाहगंज, कर्बला नगर, नादकरी, भोजपुर, महुआडांड़, नावाडीह, दशारो, पपलो, विन्डोमोह, ताराटांड़, पुरनानगर समेत प्रखंड के कई मस्जिदों में नमाजियों ने पहले जुमे की नमाज अदा की गयी. नमाजियों ने अल्लाह से परिवार, समाज व देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी. रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता है. पूरे माह मुस्लिम धर्मावलंबी रोजा रखते हैं. रोजा शुरू करने से पहले सहरी और रोजा खोलने के लिए इफ्तार किया जाता है. रमजान इस्लामी कैलेंडर का नवां महीना होता है, और इसकी शुरुआत चांद देखने के बाद होती है. रमजान माह के 30 दिन के रोजों को तीन अशरों में बांटा गया है, पहले 10 दिन के रोजा को रहमत, दूसरे 10 दिन रोजा को बरकत और अंतिम 10 दिन के रोजा में मगफिरत कहा जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >