इंडियन ऑयल का वाणिज्यिक पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन शुरू

होटल एंड रेस्टोरेंट रामेेश्वरम में जिले का पहला वाणिज्यिक पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन प्रारंभ किया गया.

झुमरीतिलैया. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से होटल एंड रेस्टोरेंट रामेेश्वरम में जिले का पहला वाणिज्यिक पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन प्रारंभ किया गया. यह उपलब्धि स्थानीय व्यवसायों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम ऊर्जा आपूर्ति को संभव बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. अब तक होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एलपीजी सिलिंडर बदलने, स्टोरेज और सप्लाई से जुड़ी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था. पीएनजी कनेक्शन से ये सभी परेशानियां दूर हो गयी. पाइपलाइन द्वारा निरंतर गैस आपूर्ति से अब व्यवसाय का संचालन अधिक सुचारू, सुरक्षित और बिना रुकावट के संभव होगा. स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती विकल्प पीएनजी में नियंत्रित दबाव रहता है, जिससे गैस लिकेज की संभावना अत्यंत कम होती है. बिलिंग प्रणाली पारदर्शी है, जिससे लागत नियंत्रण में आसानी रहती है. पर्यावरण की दृष्टि से यह एक अनुकूल ऊर्जा स्रोत है, जिससे वायु प्रदूषण कम होता है. होटल, रेस्तरां, अस्पताल एवं अन्य कॉमर्शियल प्रतिष्ठान पीएनजी के उपयोग से अपने ईंधन खर्च में उल्लेखनीय बचत कर सकते हैं. भविष्य की दिशा इंडियन ऑयल का यह प्रयास न सिर्फ झुमरी तिलैया, बल्कि कोडरमा क्षेत्र के सभी व्यवसायों के लिए ऊर्जा आपूर्ति को आधुनिक और स्वच्छ बनाने की दिशा में अग्रणी है. आनेवाले समय में और भी वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराये जायेंगे. मौके पर इंडियन ऑयल से रवि चौधरी सीनियर मैनेजर, अनुपम सिंह मैनेजर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, रौशन रवि मैनेजर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एवं रामेेश्वरम होटल के रोहित मोदी, राहुल मोदी, मैनेजिंग डायरेक्टर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >