मुख्य महाप्रबंधक डीवीसी ने किया क्षेत्र भ्रमण

जांच टीम में डीवीसी मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार, डीजीएम फ्रांसिस हेंब्रम, सिविल इंजीनियर, मोर्चा की ओर से एक्टू जिला सचिव विजय पासवान, सीपीआई नेता महेश सिंह, भाकपा नेता वीरेंद्र यादव, यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र यादव, समसुल अंसारी, बबलू राणा, अमर परमार आदि मौजूद थे.

जयनगर. मुख्य महाप्रबंधक डीवीसी संजय कुमार ने शुक्रवार को कोसमाडीह, घंघरी, गांधीनगर और एशपांड के उत्तरी और पूर्वी साइड का निरीक्षण किया और उसे तुरंत ठीक करने का आश्वासन दिया. जांच टीम में डीवीसी मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार, डीजीएम फ्रांसिस हेंब्रम, सिविल इंजीनियर, मोर्चा की ओर से एक्टू जिला सचिव विजय पासवान, सीपीआई नेता महेश सिंह, भाकपा नेता वीरेंद्र यादव, यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र यादव, समसुल अंसारी, बबलू राणा, अमर परमार आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा के नेतृत्व में गत आठ अप्रैल हुए धरना-प्रदर्शन के बाद वार्ता हुई थी, जिसमें एशपांड से संबंधित क्षेत्र में हो रहे नुकसान का जायजा टीम बनाकर लेने का आश्वासन दिया गया था.

मदर टेरेसा स्कूल के पीयूष को मिला 90 प्रतिशत अंक

जयनगर. मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल लतवेधवा सरमाटांड़ के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. विद्यालय के पीयूष कुमार यादव (पिता दिलीप यादव) ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है. ऋषभ कुमार ने 88, सुशील कुमार ने 82 व रानी कुमारी ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किया है. विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रधानाचार्य किशाेर कुमार यादव, शिक्षक रवि पंडित, मिथिलेश पंडित, चेतन्य यादव, विकास यादव, शोभा सिंह, शांति कुमारी ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >