आक्रोश. गांधी चौक से डीसी कार्यालय तक मार्च, सरकार पर लापरवाही का आरोप
कोडरमा. जिले में व्याप्त पानी और बिजली की समस्या के समाधान को लेकर झामुमो सरकार के विरुद्ध भाजपा ने शुक्रवार को गांधी चौक से उपायुक्त कार्यालय तक घड़ा लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के क्रम में सभी ने घड़ों को उपायुक्त कार्यालय के सामने फोड़ा. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने किया़ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. भीषण गर्मी में लोग पानी और बिजली की समस्या से परेशान हैं, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेगी. अनूप जोशी ने कहा कि जिले में लगातार बिजली कटौती और पेयजल संकट से आमजन त्रस्त हैं. पानी का मोटर जलने से 15 दिनों से पानी नहीं मिल रहा है और नगर परिषद और पीएचडी का कहना है मोटर बनेगा, तो पानी मिलेगा. नया मोटर खरीदने का पैसा सरकार के पास नहीं है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, राजकुमार यादव, सुभाष मोदी, गोपाल कुमार गुतुल, जिला महामंत्री विजय यादव, नरेंद्र पाल, जिला मंत्री सुनीति सेठ, रामप्रसाद साव, मनोज चौधरी, सबिता देवी, मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, प्रिया देवी, इंद्रदेव वर्णवाल, नवीन चौधरी, नंदकिशोर सोनी, मनोज साव, रणजीत सिंह, सुनील भारती, सुनील यादव, चंदन पासवान, सुजीत मेहता, संजय शर्मा, पारिजात सिंह, पप्पू भदानी, साकेत सिंह, अक्षय वर्णवाल, मनोज मेहता, लक्ष्मी वर्णवाल, कुसुम देवी, ललिता देवी, मनीता देवी, प्रीति देवी, संतु देवी, ललिता देवी, पूजा देवी, रीना देवी, बसंती देवी, बबीता देवी, मीना देवी ,नीतू देवी, सन्दीप गुप्ता, उत्तम कुमार, संजय सिंह, मुकेश यादव, विकास जैन, अंकित गुप्ता, धीरेंद्र जायसवाल, अजय मोदी ,शंकर मोदी, सुदीप्तो घोष, सचिन कपसीमें, राहुल कपसीमें, शंकर यादव, सौरभ मोदी, रवि गुप्ता, प्रतीक बड़गवे, वेद कुमार आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.