पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

मंगलवार देर रात थाना क्षेत्र के सिहास पुल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई

सतगावां थाना क्षेत्र के सिहास पुल के पास हादसा, देर रात पुलिस ने देखा घायल दो युवकों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, एक की हो गई मौत ————————– प्रतिनिधि, सतगावां मंगलवार देर रात थाना क्षेत्र के सिहास पुल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. अपाचे मोटरसाइकिल (संख्या जेएच-11एयू-5816) अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी, जिससे 27 वर्षीय नीरज राम की मौत हो गयी और उसका साथी बॉबी चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रात लगभग 10 बजे की है. सतगावां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने पुल के नीचे जलती हुई बाइक की लाइट देखी और तुरंत नीचे उतरकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि बॉबी को नाजुक हालत में कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया. नीरज राम महथा खैरा गांव का निवासी था और चेन्नई में मजदूरी करता था. हाल ही में वह गांव लौटा था. मंगलवार को वह अपनी दूसरी पत्नी के घर पचौड़ी गया था और देर रात लौटते समय हादसे का शिकार हो गया. नीरज की पहली शादी दस वर्ष पूर्व नवादा जिले के खरसान में हुई थी, जिससे उसे एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं. दूसरी शादी तीन वर्ष पूर्व पचौड़ी में प्रेम विवाह के रूप में हुई थी, जिससे एक पुत्री है. परिजनों के अनुसार नीरज अपनी पहली पत्नी से कम ही मिलता था और फोन पर ही हालचाल लेता था. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक को जब्त कर थाने ले आयी है. घटना के समय बाइक पर एक तीसरा दोस्त भी मौजूद था, जो फिलहाल लापता है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. इस हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >