कुशवाहा महासभा ने नपं अध्यक्ष का किया स्वागत

प्रखंड में बुधवार की शाम झमाझम बारिश और तेज आंधी ने तबाही मचा दिया

प्रतिनिधि

डोमचांच. जिले के गुमो में सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा डोमचांच नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश वर्मा का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा ने की. मौके पर कुशवाहा समाज के लोगों ने उमेश वर्मा को माला पहनाकर, शॉल व बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, जन कल्याण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मंटू वर्मा, सचिव सोनू वर्मा, अर्जुन कुमार, देवानंद कुशवाहा, नंदलाल कुमार वर्मा, सीताराम प्रसाद, सुरेश मंडल, लोकनाथ वर्मा, बद्री महतो, कृष्ण वर्मा, युगल प्रसाद, बनवारी महतो, गणेश वर्मा, दर्शन वर्मा, विकास कुशवाहा, महानंद वर्मा, महेश प्रसाद वर्मा आदि मौजूद थे.

झमाझम बारिश और तेज आंधी से परेशानी

प्रतिनिधिसतगावां. प्रखंड में बुधवार की शाम झमाझम बारिश और तेज आंधी ने तबाही मचा दिया. अचानक आयी बारिश आंधी से जो जहां था, वही रुक गया. वहीं बिजली की कड़कड़ाहट से लोग परेशान रहे. प्रखंड में फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है. जोरदार आंधी व बारिश के कारण दोपहर एक बजे से ही रात जैसा अनुभूति होने लगा. किसानों को सब्जी की फसल में भारी नुकसान हुआ. कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति सड़कों पर देखी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >