झुमरीतिलैया. नगर पर्षद की टीम ने शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ व प्लास्टिक जांच अभियान चलाया़ नगर प्रबंधक रंधीर कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने पूजा भंडार खुदरा पट्टी गली, सब्जी मंडी, झंडा चौक होते हुए स्टेशन रोड में अवैध तरीके से अस्थायी दुकान लगाने वालों, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वालों व प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर सख्ती बरती़ टीम ने सड़क पर अतिक्रमण कर सामान बेचनेवालों और दुकान के बाहर सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण करनेवालों को चेतावनी दी. कहा गया कि अगर इसका पालन नहीं हुआ तो इंफोर्समेंट टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जायेगी़ टीम में नगर पर्षद के कनीय अभियंता, पर्यवेक्षक व अन्य शामिल थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
