शादी समारोह में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पुत्र घायल

मृतक की पहचान चोपनाडीह निवासी 55 वर्षीया घोशिया देवी के रूप में की गयी है.

कोडरमा़ थाना क्षेत्र के कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग स्थित दशारो के समीप ट्रैक्टर की चपेट मे आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी, जबकि बाइक चालक उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान चोपनाडीह निवासी 55 वर्षीया घोशिया देवी के रूप में की गयी है. घटना शुक्रवार रात की है. बताया गया कि महिला अपने पुत्र अरविंद यादव के साथ बाइक से अपने घर बांसडीह से गिरिडीह जिला के बिरनी थाना क्षेत्र स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह मे जा रही थी. दशारो गांव के समीप सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला. समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा था.

जांच अभियान में दर्जनों वाहन चालकों से वसूला जुर्माना

जयनगर . थाना गेट के समीप यातायात प्रभारी सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट के चलने वाले दर्जनों वाहनों से जुर्माना वसूला गया. यातायात प्रभारी ने कहा कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें. मौके पर डीटीओ कार्यालय के अभिषेक मरांडी सहित जयनगर थाना के कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >