नाच रहे थे बारातियों के बीच घुसी कार, एक युवक घायल

थाना क्षेत्र के परसाबाद में शुक्रवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित कार ने डीजे की धुन पर नाच रहे बारातियों के बीच घुस गयी. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

जयनगर. थाना क्षेत्र के परसाबाद में शुक्रवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित कार ने डीजे की धुन पर नाच रहे बारातियों के बीच घुस गयी. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बारात में शामिल अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचायी. जानकारी के अनुसार तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी से बारात जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद आयी थी़ रात में बाराती नाचते गाते जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने नाच रहे बारातियों के बीच घुस गयी. हादसे में गझंडी निवासी नीरज कुमार का पैर टूट गया. हादसे के बाद गुस्साये बारातियों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं चालक भाग निकलने में सफल रहा. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया. साथ ही कार को अपने कब्जे में ले लिया. समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के तरफ से थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था़

ओवरब्रिज के पास पलटा ट्रेलर, चालक बचा

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप रामगढ़ से झुमरीतिलैया आ रही एक टेलर अनियंत्रित होकर पलट गयी, इसमें टेलर चालक को हल्की चोट आयी. घटना को लेकर चालक संजय पटेल (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश निवासी) ने बताया कि वह उक्त टेलर (यूपी64बीटी-8193) को रामगढ़ से झुमरीतिलैया निजी फैक्ट्री से कोयले के डस्ट को लोड करने जा रहा था़ इसी बीच झुमरीतिलैया के रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक वाहन उससे ओवरटेक करने के चक्कर में सामने आ गया़ उसे बचाने के चक्कर में टेलर असंतुलित हो गयी और रेलवे ब्रिज पर बने डिवाइडर से टकरा गयी. इससे वाहन बीच सड़क पर पलट गयी और टेलर का अगला हिस्सा ब्रिज के नीचे झूलने लगा़ मैं किसी तरह केबिन से बाहर निकला और अपनी जान बचा पाया़ इधर, घटना के बाद एनएच पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया़ घटना की सूचना पाकर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा़ वहीं सड़क पर लगे जाम को हटाते हुए रूट को डाइवर्ट किया गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >