राष्ट्रीय लोक अदालत में 8897 मामले निष्पादित

रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण विषयक सम्मेलन का आयोजन किया गया.

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया़ इस दौरान आठ बेंचों के माध्यम से 8897 मामलों का निष्पादन किया गया़ वहीं विभिन्न विभागों से 10,78,48,123 रुपये के राजस्व की वसूली हुई. मौके पर प्रधान जिला जज बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता, एवं सुलभ न्याय पाने का सशक्त माध्यम है़ इसके माध्यम से जहां एक ओर लोगों के समय और पैसों की बचत होती है. वहीं लोगों को त्वरित न्याय भी मिल पाता है़ उन्होंने सभी विभाग के पदाधिकारियों से अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने की अपील की़ प्रधान जिला जज ने सभी बेंचों का निरीक्षण भी किया़ इस अवसर पर मुंसिफ मिथिलेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पांडेय, एलडीएम निवास कुमार, स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक सियाराम यादव, न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह, राजीव कुमार, आशीष कुमार सिन्हा, नवीन कुमार भारती, अमृत विशाल, अजीत कुमार, विकास कुमार, रविन्द्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनील कुमार सिंह, महेश्वर कुमार, दीपक कुमार, प्रियंका कुमारी, रवि कुमार, अभिमन्यु कुमार व अन्य मौजूद थे़

आठ बेंचों का किया गया था गठन

लोक अदालत में मामलों की सुनवाई के लिए आठ बेंचों का गठन किया गया था़ बेंच संख्या एक में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या दो में जिला जज द्वितीय संजय कुमार चौधरी, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या तीन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा, बेंच संख्या चार में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, अधिवक्ता टीनू कुमारी, बेंच संख्या पांच में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो, अधिवक्ता रीना कुमारी, बेंच संख्या छह में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष आरके. तिवारी, सदस्य ममता सिंह, कुमारी अनुपमा, बेंच संख्या सात में जिला नीलामपत्र पदाधिकारी व अधिवक्ता रीतम कुमारी एवं बेंच संख्या आठ में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, सदस्य शिल्पी चटर्जी व अधिवक्ता कीर्ति कुमारी ने मामले की सुनवाई की़

रांची में आयोजित समारोह को ऑनलाइन देखा

इधर, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर सह राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह को कोडरमा न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों ने गूगल मीट एवं पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ एवं पारा लीगल वालंटियर सहित अन्य स्टेक होल्डर ने यू ट्यूब के लिंक के माध्यम से जुड़कर ऑनलाइन अवलोकन किया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >