शिविर में 167 मरीजों की जांच

झुमरीतिलैया : रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से मंगलवार को पानी टंकी रोड स्थित रोटरी भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में नारायण हृदयालय जमशेदपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ इंद्राणी साम, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश कुमार व फिजिशियनडॉ बादलचंद्र भगत ने लगभग 167 मरीजों […]

झुमरीतिलैया : रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से मंगलवार को पानी टंकी रोड स्थित रोटरी भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में नारायण हृदयालय जमशेदपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ इंद्राणी साम, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश कुमार व फिजिशियनडॉ बादलचंद्र भगत ने लगभग 167 मरीजों की जांच की.

शिविर मे 04 बच्चे हृदय रोग से ग्रसित पाये गये, जिनका ऑपरेशन किया जायेगा. शिविर मे आये सभी मरीजों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जांच, इसीजी व इकोकार्डियोग्राफी नि:शुल्क की गयी.

परियोजना निदेशक रो रामरतन महर्षि ने परियोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि झुमरीतिलैया में अतिविशिष्ट डॉक्टरों की सेवा उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है. अध्यक्ष रो कैलाश चौधरी ने सभी चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया. रो कैलाश चौधरी ने कहा कि रोटरी का दूसरा नाम हीं समाजसेवा है.

उन्हों ने रोटरी कोडरमा में चल रही सभी परियोजनाओं के बारे मे जानकारी दी. साथ ही कहा कि रोटरी कोडरमा मे बहुत जल्द डायलेसीस सेंटर प्रारंभ होगा. मौके पर रो कुमार पुजारा, रो सुरेश जैन, रो सुरेश पिलानियां, रो नरेंद्र नारायण सिंह, रो गोपाल सर्राफ, रो विजय चौधरी, रो नीरज चौधरी, रो कमल जैन, रो राजकुमार केडिया आदि थे. धन्यवाद ज्ञापन रो रीतु सेठ ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.