किसी भी स्तर से कमी न रहे : डीसी

फोटो – 28 कोडपी 13बैठक में डीसी व अन्यनगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों व सहायकों की बैठक हुई. बैठक में डीसी ने कहा कि नगर निकाय […]

फोटो – 28 कोडपी 13बैठक में डीसी व अन्यनगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों व सहायकों की बैठक हुई. बैठक में डीसी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में किसी भी स्तर से कोई कमी न रह जाये. कोषांगों के पदाधिकारी आवश्यकतानुसार कार्यों का निष्पादन करंे. बैठक में चुनाव को लेकर सामग्री व इवीएम पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने कोषांग के पदाधिकारी से कहा कि झुमरीतिलैया नगर पर्षद व नगर पंचायत कोडरमा में होनेवाले चुनाव में कितनी इवीएम की जरूरत है. आवश्यकतानुसार इवीएम के लिए विभागीय स्तर पर पत्राचार करें. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के प्रतिनियुक्त कर्मचारी का शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करायें. यदि किसी कर्मी ने अब तक योगदान नहीं किया है, तो शीघ्र उसका योगदान करायें. इसके पूर्व चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों द्वारा की गयी अब तक की तैयारी की समीक्षा की गयी. इस मौके पर डीडब्ल्यूओ अजीत निरल सांगा, एसडीओ लियाकत अली, डीइओ एसके राय, डीआरडीए निदेशक किरण बाला, कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा, डीएसइ जितेंद्र कुमार सिन्हा, डीएलओ शारदानंद देव, डीएसडब्लूओ मंजू रानी स्वासी, एडीपीओ नलिनी रंजन, डीपीआरओ राहुल भारती आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.