तीन को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय

फोटो – 28 कोडपी 31बैठक में उपस्थित विभिन्न दलों के सदस्य.झुमरीतिलैया. केंद्र सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ चार मई को प्रस्तावित झारखंड बंद को लेकर विपक्ष के विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओंे ने बैठक की. बैठक में बंद को सफल बनाने पर विचार-विमर्श हुआ. साथ ही तीन मई की शाम को […]

फोटो – 28 कोडपी 31बैठक में उपस्थित विभिन्न दलों के सदस्य.झुमरीतिलैया. केंद्र सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ चार मई को प्रस्तावित झारखंड बंद को लेकर विपक्ष के विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओंे ने बैठक की. बैठक में बंद को सफल बनाने पर विचार-विमर्श हुआ. साथ ही तीन मई की शाम को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय हुआ. चार मई को महाराणा प्रताप चौक पर चक्का जाम किया जायेगा. बैठक में राजद, झाविमो, सपा, भाकपा के नेता शामिल हुए. इस मौके पर झाविमो जिलाध्यक्ष वेदू साव, राजद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मेहता, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, झाविमो नेता खालिद खलील, अरशद खान, राजद जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, राजद जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव, नगर अध्यक्ष कृष्णा बरहपुरिया, मुन्ना शुक्ला, रंजीत सिंह, घनश्याम तुरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.