डीआरएम ने किया कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण फोटो – 28 कोडपी 19कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम बी.बी. सिन्हाझुमरीतिलैया. धनबाद रेल मंडल के डीआरएम बीबी सिन्हा ने मंगलवार को कई स्टेशनों का बिंडो इंस्पेक्शन किया. डीआरएम धनबाद से स्पेशल सैलून से कोडरमा पहुंचे. इसके बाद बंधुआ, टनकुप्पा, पहाड़पुर, गुरपा आदि स्टेशनों का विंडो इंस्पेक्शन किया. बाद में डीआरएम कोडरमा स्टेशन पर उतरे. यहां उन्होंने विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया. वे रेलवे परिसर स्थित आरक्षण काउंटर के साथ पार्सल ऑफिस भी गये. डीआरएम ने कोडरमा स्टेशन में लगनेवाली स्वचालित सीढ़ी के निर्माण को लेकर जानकारी ली. बताया जाता है कि कोडरमा स्टेशन में जल्द ही ऑटोमेटिक स्वचालित सीढ़ी के निर्माण के साथ ही अन्य यात्री सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर काम शुरू होगा. डीआरएम के साथ आरपीएफ कमांडेंट एएन झा, सीनियर डीसीएम दयानंद, सीनियर डीएन टू बीके सिंह, अमरेंद्र कुमार, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी संजय कुमार, कोडरमा स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सुमन आदि मौजूद थे.
कोडरमा स्टेशन में शीघ्र लगेगी स्वचालित सीढ़ी
डीआरएम ने किया कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण फोटो – 28 कोडपी 19कोडरमा स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम बी.बी. सिन्हाझुमरीतिलैया. धनबाद रेल मंडल के डीआरएम बीबी सिन्हा ने मंगलवार को कई स्टेशनों का बिंडो इंस्पेक्शन किया. डीआरएम धनबाद से स्पेशल सैलून से कोडरमा पहुंचे. इसके बाद बंधुआ, टनकुप्पा, पहाड़पुर, गुरपा आदि स्टेशनों का विंडो इंस्पेक्शन किया. […]
