उपायुक्त पहुंचे मरकच्चो, कई योजनाओं का किया निरीक्षण27 कोडपी 1 निरीक्षण करते उपायुक्त छवि रंजन प्रतिनिधि, मरकच्चो डीसी छवि रंजन सोमवार को मरकच्चो में कई योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण किया. साथ ही प्रखंड स्थित पंचखेरो डैम का औचक निरीक्षण किया. पचखेरो डैम के केनाल की गेट से बह रहे पानी को देख डीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण अनावश्यक पानी की बरबादी हो रही है. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि केनाल के गेट में लीकेज रहने के कारण पिछले दो वर्षों से डैम का पानी इसी तरह बरबाद हो रहा है. ग्रामीण सदानंद प्रसाद वर्मा और एम चंद्रा ने विस्थापितो को अब तक मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की इस पर डीसी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. पचखेरो डैम के निरीक्षण के बाद उपायुक्त प्रखंड कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने प्रखंड और अंचल के कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. अंचल के चौकीदार को वरदी में न देख डीसी ने वरदी में रहने की हिदायत दी. डीसी ने बीडीओ व सीओ को कैश बुक को अपडेट रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में सीडीपीओ कार्यालय की जर्जर अवस्था को देखते हुए अविलंब दूसरे भवन में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. बाद में फुलवरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर डीसी ने कई निर्देश दिये. मौके पर सीओ संदीप कुमार मधेसिया, सीआइ जीवन राम, एएसआइ प्रियांशु आदि मौजूद थे.
पचखेरो डैम से बह रहे पानी को देख जतायी नाराजगी
उपायुक्त पहुंचे मरकच्चो, कई योजनाओं का किया निरीक्षण27 कोडपी 1 निरीक्षण करते उपायुक्त छवि रंजन प्रतिनिधि, मरकच्चो डीसी छवि रंजन सोमवार को मरकच्चो में कई योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण किया. साथ ही प्रखंड स्थित पंचखेरो डैम का औचक निरीक्षण किया. पचखेरो […]
