डीसी ने टास्क फोर्स कीबैठक में दिये निर्देशकोडरमा बाजार. असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मजदूरों का निबंधन व उन्हें श्रम शक्ति पहचान कार्ड निर्गत करने को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पदाधिकारियों को डीसी ने निर्देश दिया कि एक विशेष अभियान चलाकर संबंधित प्रखंड के बीडीओ अपने-अपने क्षेत्रों में असंगठित मजदूरों को चिह्नित कर उन्हें कामगार के रूप में निबंधन करें, ताकि उन्हें श्रम शक्ति पहचान कार्ड दिया जा सके. डीसी ने एक मई को सभी प्रखंडों में विशेष शिविर लगा कर मजदूरों का निबंधन करने का निर्देश दिया. वहीं नियमित रूप से असंगठित मजदूरों का निबंधन करते हुए प्रतिदिन इसका प्रतिवेदन श्रम अधीक्षक को उपलब्ध कराने को कहा. इस मौके पर डीसी के अलावा प्रभारी एसडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवींद्र सिंह, श्रम अधीक्षक रामवचन पासवान, डीआइओ सुभाष प्रसाद आदि मौजूद थे.
एक मई से मजदूरों का होगा निबंधन
डीसी ने टास्क फोर्स कीबैठक में दिये निर्देशकोडरमा बाजार. असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मजदूरों का निबंधन व उन्हें श्रम शक्ति पहचान कार्ड निर्गत करने को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पदाधिकारियों को डीसी ने […]
