आरपीएफ ने तीन को भेजा जेल

झुमरीतिलैया. कोडरमा आरपीएफ ने शुक्रवार को 2987 अप सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस की विकलांग बोगी में सफर करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में मो इस्लाम (पिता मो गुलाम) व शमीम हुसैन (पिता मो अनवर, दोनों राजा बाजार पश्चिम बंगाल निवासी) शामिल हैं. दोनों को धनबाद जेल भेज दिया गया है. […]

झुमरीतिलैया. कोडरमा आरपीएफ ने शुक्रवार को 2987 अप सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस की विकलांग बोगी में सफर करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में मो इस्लाम (पिता मो गुलाम) व शमीम हुसैन (पिता मो अनवर, दोनों राजा बाजार पश्चिम बंगाल निवासी) शामिल हैं. दोनों को धनबाद जेल भेज दिया गया है. वहीं फतेहपुर थाना क्षेत्र के शीला गांव निवासी जितेंद्र यादव (पिता ओमप्रकाश यादव) को 2941 डाउन अहमदाबाद आसनसोल एक्सप्रेस में पहाड़पुर स्टेशन के समीप चेन पुलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >