गुरुवार की सुबह 5.30 बजे हुआ हादसा मां व सास का अंतिम संस्कार कर कार से लौट रहे थे बेटे व दामाद कांटी में मातम का माहौल, दुकानें बंद रहीं प्रतिनिधि, चंदवाराउत्तरप्रदेश में गुरुवार की सुबह 5.30 बजे हुए हादसे में कोडरमा जिले के तीन लोगों की मौत हो गयी. उक्त लोग बनारस में महिला व सास का अंतिम संस्कार कर कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कैमूर जिले में एक वाहन ने चपेट में ले लिया. हादसे के बाद से चंदवारा के कांटी गांव में मातम का माहौल है. छोटकी धमराय मोड़ की सभी दुकानें बंद रहीं. ग्राम कांटी निवासी जीवनी देवी (पति स्व महावीर मोदी) का अंतिम संस्कार कर मृतका के पुत्र मुकेश मोदी व राजू लाल मोदी (दोनों के पिता स्व महावीर मोदी) तथा उनके दामाद शिवशंकर प्र वर्णवाल (पिता स्व खेदन मोदी, निवासी मरकच्चो) व अन्य लोग लौट रहे थे. इसी दौरान थाना कुंडराबाग जिला कैमूर के निकट कार को एक वाहन ने चपेट में ले लिया. हादसे में मुकेश मोदी, राजू लाल मोदी व शिवशंकर प्र वर्णवाल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही कांटी गांव में मातम छा गया. घटना पर विधायक प्रो जानकी यादव व भाजपा नेता रमेश प्रसाद ने शोक जताते हुए परिजनों को विधवा पेंशन व सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाने की बात कही.
कोडरमा के तीन लोगों की मौत उत्तरप्रदेश में
गुरुवार की सुबह 5.30 बजे हुआ हादसा मां व सास का अंतिम संस्कार कर कार से लौट रहे थे बेटे व दामाद कांटी में मातम का माहौल, दुकानें बंद रहीं प्रतिनिधि, चंदवाराउत्तरप्रदेश में गुरुवार की सुबह 5.30 बजे हुए हादसे में कोडरमा जिले के तीन लोगों की मौत हो गयी. उक्त लोग बनारस में महिला […]
