कोडरमा. पुराना सीडी बालिका उच्च विद्यालय में विद्यार्थी परिषद की बैठक जिला संयोजक लखन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र मिष्टकार व चंदन कुमार भी मौजूद थे. लोगों ने जेजे कॉलेज में विनोबा भावे विश्वविद्यालय सिंडिकेट के द्वारा स्नातकोत्तर की पढ़ाई की स्वीकृति मिलने पर हर्ष जताया. श्री मिष्टकार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने जेजे कॉलेज में पीजी की पढ़ाई की स्वीकृति के लिए एक लंबे समय से संघर्ष किया था. छात्र संघ के चुनाव के बाद यह प्रक्रिया और तेज हो गयी थी. डॉ नीरा यादव के शिक्षा मंत्री बनने के बाद उनके स्तर से यह कार्रवाई हुई है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ इस संबंध में वार्ता भी हुई थी. परिषद ने इस कल्याणकारी कार्य के लिए शिक्षा मंत्री डाू नीरा यादव को बधाई दी है. वहीं निजी विद्यालयों के द्वारा विभिन्न शुल्क के नाम पर वसूली का विरोध करने वाले छात्रों पर हजारीबाग पुलिस की ओर से किये गये लाठीचार्ज की निंदा की गई. मौके पर मनीष लहरी, गौरव कुंदन, नीतीश राणा, प्रिंस कुमार, रितेश सिंह, आशीष साव, राहुल, सुभाष, प्रो जितेंद्र सिंह, आलोक, एसएन ठाकुर, सुजीत आदि मौजूद थे.
जेजे कॉलेज में होगी पीजी की पढ़ाई
कोडरमा. पुराना सीडी बालिका उच्च विद्यालय में विद्यार्थी परिषद की बैठक जिला संयोजक लखन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र मिष्टकार व चंदन कुमार भी मौजूद थे. लोगों ने जेजे कॉलेज में विनोबा भावे विश्वविद्यालय सिंडिकेट के द्वारा स्नातकोत्तर की पढ़ाई की स्वीकृति मिलने पर हर्ष जताया. श्री मिष्टकार ने […]
