कोडरमा बाजार. एसएफआइ के सदस्यों ने मंगलवार को राज्य महासचिव महेश भारती के नेतृत्व में डीइओ एसके राय से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा. एसएफआइ ने निजी स्कूलों में री एडमिशन की फीस लेने पर रोक लगाने, एक समान फीस लेने, एनसीइआरटी की पुस्तक से पढ़ाई कराने, उच्च विद्यालयों में पुस्तकालय, प्रयोगशाला में उपकरण, बिजली, पानी व शौचालय के अलावा सभी प्रकार के खेलकूद की समुचित व्यवस्था करने की मांग की. सदस्यों ने कहा कि तमाम प्रयासों के बाद भी निजी स्कूलों की मनमानी नहीं रुक रही है. इसके अलावा एससी-एसटी, ओबीसी के छात्रों को नियमित छात्रवृत्ति, छात्र अनुपात के अनुसार सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति करने, जयनगर उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालय में विकास शुल्क व छात्र कोष के नाम पर ली जा रही फीस का रसीद देने की मांग की. डीइओ ने मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया. एसएफआइ के महेश भारती ने बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर इन मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो मई से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ कोडरमा बाजार में पुतला दहन किया जायेगा, जबकि 25 अप्रैल को जिला कमेटी की बैठक होगी.
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगे रोक
कोडरमा बाजार. एसएफआइ के सदस्यों ने मंगलवार को राज्य महासचिव महेश भारती के नेतृत्व में डीइओ एसके राय से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा. एसएफआइ ने निजी स्कूलों में री एडमिशन की फीस लेने पर रोक लगाने, एक समान फीस लेने, एनसीइआरटी की पुस्तक से पढ़ाई कराने, उच्च विद्यालयों में पुस्तकालय, प्रयोगशाला में उपकरण, […]
