निजी स्कूलों को कमीशन संबंधी डायरी मिली

झुमरीतिलैया : कोडरमा के प्रतिष्ठित शर्मा बुक सेंटर में छापामारी व जांच में यहां से निजी स्कूलों को किताब में दिये जानेवाले कमीशन के ब्योरे से संबंधित एक डायरी मिली है. प्रशासन की टीम यहां किताबों की स्टॉक जांच के साथ ही खरीद-बिक्री का पूरा हिसाब खंगाल रही है. टीम ने वहां रखे कंप्यूटर को […]

झुमरीतिलैया : कोडरमा के प्रतिष्ठित शर्मा बुक सेंटर में छापामारी व जांच में यहां से निजी स्कूलों को किताब में दिये जानेवाले कमीशन के ब्योरे से संबंधित एक डायरी मिली है. प्रशासन की टीम यहां किताबों की स्टॉक जांच के साथ ही खरीद-बिक्री का पूरा हिसाब खंगाल रही है. टीम ने वहां रखे कंप्यूटर को खुलवा कर विस्तृत जानकारी लेनी चाही. प्रशासन ने अपना कंप्यूटर ऑपरेटर बुलाया. देर रात तक कंप्यूटर में रिकार्ड की जांच जारी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >