पुलिस ने जांच की मैगजीन

कोडरमा. ढाब थाना क्षेत्र में छापामारी के दौरान बरामद विस्फोटक मामले में पुलिस ने सील मैगजीन को बुधवार को खुलवा कर जांच की. जांच में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, ढाब थाना प्रभारी शाहिद रजा, डोमचांच थाना प्रभारी सुधीर पोद्दार शामिल थे. ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र में चल रहे अभ्रक के अवैध उत्खनन पर […]

कोडरमा. ढाब थाना क्षेत्र में छापामारी के दौरान बरामद विस्फोटक मामले में पुलिस ने सील मैगजीन को बुधवार को खुलवा कर जांच की. जांच में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, ढाब थाना प्रभारी शाहिद रजा, डोमचांच थाना प्रभारी सुधीर पोद्दार शामिल थे. ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र में चल रहे अभ्रक के अवैध उत्खनन पर पिछले दिन पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया था. जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था. जिसके बाद डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित मसमोहना रोड स्थित मैगजीन को सील कर दिया गया था. एएसपी नौशाद आलम ने बताया कि जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त मैगजीन में कितना विस्फोटक मंगाया गया था और किसके पास और कितना बेचा गया. सारी जांच स्टॉक रजिस्टर से की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >