थॉमस इंटरनेशनल स्कूल खुला

25 कोडपी 4. मंच पर बैठे अतिथि. मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय परिसर के समीप संत थॉमस इंटरनेशनल स्कूल का उदघाटन बुधवार को प्रमुख सुनीता देवी ने फीता काट कर किया. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि थाना प्रभारी किशुन दास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोलना अपने आप में […]

25 कोडपी 4. मंच पर बैठे अतिथि. मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय परिसर के समीप संत थॉमस इंटरनेशनल स्कूल का उदघाटन बुधवार को प्रमुख सुनीता देवी ने फीता काट कर किया. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि थाना प्रभारी किशुन दास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोलना अपने आप में सराहनीय है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा. वहीं विद्यालय के निदेशक अनिल कुमार दास ने विद्यालय के प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर व्यवस्था समेत भविष्य में विद्यालय के कार्यक्रमों की रूपरेखा से अभिभाावकों को अवगत कराया. अध्यक्षता प्राचार्य मुन्ना कुमार तथा संचालन सुनील कुमार ने किया. मौके पर सअनि अरुण कुमार, पंसस नारायण कुमार, मंजु देवी, लक्ष्मण साव, मुरारी कुमार, विजय कुमार, वचनदेव कुमार, प्रकाश आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >