कैडेटों ने किया सैनिक स्कूल का भ्रमण

25 कोडपी 1. कैडेट से मुलाकात करते सैनिक स्कूल के प्राचार्य.कोडरमा. आइएमए देहरादून में कोर्स पूरा कर चुके 45 कैडेट बुधवार को सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचे. उन्होंने सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट से मुलाकात की. मौके पर श्री भट्ट ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता की बात है कि आपने सैन्य सेवा को अपना […]

25 कोडपी 1. कैडेट से मुलाकात करते सैनिक स्कूल के प्राचार्य.कोडरमा. आइएमए देहरादून में कोर्स पूरा कर चुके 45 कैडेट बुधवार को सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचे. उन्होंने सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट से मुलाकात की. मौके पर श्री भट्ट ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता की बात है कि आपने सैन्य सेवा को अपना कैरियर बनाकर एक सच्चे सेवक के रूप में राष्ट्र की सेवा करने को तत्पर है. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आप अपने गौरवपूर्ण कार्यों से अपना और अपने देश का नाम रोशन करेंगे. इसके बाद कैडेटों ने सैनिक स्कूल के एकेडमिक क्लब, मेस, छात्रावास का भ्रमण किया. कैडेटों का नेतृत्व दिनेश कुमार कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >