ट्रक ने युवक को रौंदा, रोड जाम

पेट्रोल खत्म होने पर पत्नी को सड़क किनारे उतार कर पेट्रोल लेने जा रहा था महेंद्र झुमरीतिलैया : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर गुमो स्थित तर्वे पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने तीन बजे से चार बजे शाम […]

पेट्रोल खत्म होने पर पत्नी को सड़क किनारे उतार कर पेट्रोल लेने जा रहा था महेंद्र
झुमरीतिलैया : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर गुमो स्थित तर्वे पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने तीन बजे से चार बजे शाम तक रोड को जाम रखा. सहायता राशि मिलने के बाद लोगों ने जाम हटाया.
तिलैया डैम ओपी के दिग्थु निवासी 35 वर्षीय महेंद्र यादव (पिता शुकर यादव) मोटरसाइकिल जेएच-12बी-8719 से पत्नी मुंद्रिका देवी के साथ झुमरीतिलैया आया था. शहर से लौटने के क्रम में गुमो के पास मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया. महेंद्र अपनी पत्नी को रोड किनारे उतार कर पैदल मोटरसाइकिल से तर्वे पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था. इसी दौरान चंदवारा की ओर से आ रहा स्टोन चिप्स लदा ट्रक (जेएच-12ई-6066) उसे अपनी चपेट में ले लिया.
महेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पीडीडब्ल्यूडी तिलैया के समीप पकड़ लिया. हालांकि चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में एनएच को जाम कर दिया. जाम स्थल पर तिलैया थाना प्रभारी केपी यादव, सीओ अतुल कुमार के अलावा चंदवारा थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह आदि पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. मृतक के परिजनों को सहायता राशि के रूप में चंदवारा अंचल की ओर से पांच हजार रुपये दिये गये. घटनास्थल पर मृतक की पत्नी मुंद्रिका देवी, सास रेश्मी देवी, साली कंचन कुमारी ढाब थाना खांडी निवासी का रो-रो कर बुरा हाल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >