रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय

11कोडपी1बैठक में उपस्थित लोग.मरकच्चो. रामनवमी को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया गौरी शंकर सिंह ने की व संचालन सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया. बैठक में रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इसको लेकर एक कमेटी बनायी गयी. इसके अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विजय […]

11कोडपी1बैठक में उपस्थित लोग.मरकच्चो. रामनवमी को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया गौरी शंकर सिंह ने की व संचालन सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया. बैठक में रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इसको लेकर एक कमेटी बनायी गयी. इसके अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विजय सिंह, सचिव प्रदीप सिन्हा, सह सचिव मनोज सिंह व कोषाध्यक्ष मुकेश मोदी बनाये गये. इसके अलावा महावीर झंडा समिति के पदाधिकारियों का भी चयन हुआ. इसके अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अजीत वर्णवाल, सचिव प्रदीप सिन्हा, सह सचिव मुकेश मोदी बनाये गये. साथ ही 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी चयन हुआ. मौके पर भैरव सिंह, प्रयाग मोदी, रविशंकर सिंह, बद्री ठाकुर, कामदेव सिंह, महाराज सिंह, सतीश सिंह, अधीन पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >