17 मार्च को होगी मरीजों की जांच

कोडरमा. श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया की समाज कल्याण व मानन सेवा समिति की ओर से भगवान महावीर जयंती पर सात अप्रैल को विशाल विकलांग सेवा शिविर लगाया जायेगा. शिविर में नि:शक्तों के बीच कृत्रिम उपकरण का वितरण किया जायेगा. इससे पूर्व मरीजों की जांच व माप के लिए 17 मार्च को श्री दिगंबर जैन […]

कोडरमा. श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया की समाज कल्याण व मानन सेवा समिति की ओर से भगवान महावीर जयंती पर सात अप्रैल को विशाल विकलांग सेवा शिविर लगाया जायेगा. शिविर में नि:शक्तों के बीच कृत्रिम उपकरण का वितरण किया जायेगा. इससे पूर्व मरीजों की जांच व माप के लिए 17 मार्च को श्री दिगंबर जैन धर्मशाला राजगढि़या रोड में सुबह 10 बजे से चार बजे तक शिविर लगेगा. जैन समाज के प्रवक्ता राजकुमार अजमेरा ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जरूरतमंद लोग जैन एजेंसी के शैलेश जैन व द सेंटर स्क्वायर होटल के राकेश जैन से बातचीत कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >