प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर कलश यात्रा

फोटो – 9 कोडपी 1कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालूगणप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. प्रखंड के पथलडीहा स्थित पहरीडीह में पांच दिवसीय श्री श्री 108 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया. कलश यात्रा में गेरूआ वस्त्र धारण कर महिलाएं शामिल थी. पथलडीहा के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए स्थानीय […]

फोटो – 9 कोडपी 1कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालूगणप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. प्रखंड के पथलडीहा स्थित पहरीडीह में पांच दिवसीय श्री श्री 108 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया. कलश यात्रा में गेरूआ वस्त्र धारण कर महिलाएं शामिल थी. पथलडीहा के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए स्थानीय जलाशय से जल ग्रहण कर पुन: यज्ञस्थल पहुंचे. इस दौरान श्रद्धालु महिला पुरुषों के द्वारा लगाये जा रहे जयघोष से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया. इस मौके पर उप प्रमुख विजय सिंह, मुखिया बद्री सिंह, यज्ञ समिति के राजेंद्र प्रसाद यादव, शंभु साव, रामदेव चौधरी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे. समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 12 मार्च को श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा व अखंड हरिकीर्तन का आय्२ाोजन किया जायेगा. जबकि 13 मार्च को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >