8कोडपी18डोमचांच में श्रद्धासुमन अर्पित करती प्रमुख शालिनी गुप्ता.प्रतिनिधि, डोमचांच . समाजसेवी तिलेश्वर साहू की पहली पुण्यतिथि मुखिया सुरेश कुमार की अध्यक्षता में मनायी गयी. मुख्य अतिथि डोमचांच प्रमुख शालिनी गुप्ता ने स्व. साहू की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें एक महान समाजसेवी व समाज सुधारक बताया. मौके पर दो मिनट मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में अशोक साव, उप प्रमुख आदर्श कुमार पंकज, मनीष साव, सूरज साव, पिंटू पेंटर, गुरुदेव प्र. साव, प्रदीप साव, अज्जू साव, अजीत साव आदि मौजूद थे.कोडरमा : साहू समाज द्वारा साहू भवन में स्व. तिलेश्वर साहू की पहली पुण्य तिथि मनाई गई. मौके पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की. उपस्थित लोगों ने तिलेश्वर साहू हत्याकांड की जांच अब तक नहीं कराये जाने की निंदा करते हुए मामले की सीबीआइ जांच की मांग की. मौके पर बालेश्वर साव, मनोज साव, कृष्णा प्रसाद, राजेंद्र प्र. साव, कुलदीप साव, संतोष कुमार साव, रंधीर कुमार, २लेखो साव, मनोहर साव आदि मौजूद थे.
याद किये गये तिलेश्वर साहू
8कोडपी18डोमचांच में श्रद्धासुमन अर्पित करती प्रमुख शालिनी गुप्ता.प्रतिनिधि, डोमचांच . समाजसेवी तिलेश्वर साहू की पहली पुण्यतिथि मुखिया सुरेश कुमार की अध्यक्षता में मनायी गयी. मुख्य अतिथि डोमचांच प्रमुख शालिनी गुप्ता ने स्व. साहू की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें एक महान समाजसेवी व समाज सुधारक बताया. मौके पर दो मिनट मौन रख कर […]
