सतगावां में मारपीट एक मरा, तीन घायल

सतगावां (कोडरमा) : सतगावां थाना क्षेत्र की बासोडीह पंचायत स्थित राउतडीह गांव में होली के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट में एक की मौत हो गयी. तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर दोनो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी हुई. केसर यादव, रामवृक्ष यादव की पुत्री, बाबूलाल यादव व […]

सतगावां (कोडरमा) : सतगावां थाना क्षेत्र की बासोडीह पंचायत स्थित राउतडीह गांव में होली के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट में एक की मौत हो गयी. तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर दोनो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी हुई. केसर यादव, रामवृक्ष यादव की पुत्री, बाबूलाल यादव व अंगद यादव घायल हो गये.

केसर यादव व रामवृक्ष यादव को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर लाया गया, जहां केसर यादव (50) की मौत हो गयी. घटना को लेकर बासोडीह बाजार में तनाव व्याप्त हो गया. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, सीओ यादव बैठा व थाना प्रभारी संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामला शांत कराया. शनिवार की सुबह से बासोडीह बाजार में धारा 144 लागू कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >