प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. पुलिस अधीक्षक वाइएस रमेश ने एक एएसआइ सहित पांच जवान को निलंबित किया. साथ ही दो होमगार्ड के जवान पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें स्थायी रूप से ड्यूटी करने से वंचित कर दिया. सभी कोडरमा थाना में कार्यरत थे. इसमें एएसआइ शिवचरण हेम्ब्रम, सिपाही सकलदीप यादव, समूएल चौड़े, कुमाली गोप, बटेश्वर सिंह और दयानंद मंडल के नाम शामिल है. वही होमगार्ड प्रभु गिरि और दिगंबर भारती पर स्थायी रूप से ड्यूटी करने से वंचित कर दिया गया. उक्त पुलिसकमिंर्यों पर कोडरमा घाटी में गश्ती के दौरान ट्रक (जेएच 02एटी 5431 और जेएच02एल-2756) के चालकों से 11900 रुपये जबरदस्ती ले लेने का आरोप है. इस संबंध में दोनों ट्रकों के चालकों ने एएसपी नौशाद आलम ने शिकायत की थी. एएसपी की जांच रिपोर्ट में उक्त पुलिस कर्मी दोषी पाये गये. जिसके कारण एसपी ने कार्रवाई की.
एक एएसआइ व पांच सिपाही निलंबित
प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. पुलिस अधीक्षक वाइएस रमेश ने एक एएसआइ सहित पांच जवान को निलंबित किया. साथ ही दो होमगार्ड के जवान पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें स्थायी रूप से ड्यूटी करने से वंचित कर दिया. सभी कोडरमा थाना में कार्यरत थे. इसमें एएसआइ शिवचरण हेम्ब्रम, सिपाही सकलदीप यादव, समूएल चौड़े, कुमाली गोप, बटेश्वर […]
