सुबह से इंतजार में हो जाती है शाम

– रंजीतबनर्जी – स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से नहीं पहुंचते हैं चिकित्सक डोमचांच : जिले में सेहत की सुविधा सभी लोगों तक पहुंचाने का दावा भले ही हो, पर सच्चई इसके उलट है. सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा तो दूर डॉक्टर ही उपलब्ध नहीं रहते हैं. ऐसे में मरीजों का इलाज कैसे होता होगा, ये […]

– रंजीतबनर्जी –

स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से नहीं पहुंचते हैं चिकित्सक

डोमचांच : जिले में सेहत की सुविधा सभी लोगों तक पहुंचाने का दावा भले ही हो, पर सच्चई इसके उलट है. सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा तो दूर डॉक्टर ही उपलब्ध नहीं रहते हैं. ऐसे में मरीजों का इलाज कैसे होता होगा, ये अपने आप में बड़ा सवाल है. प्रखंड के सुदूरवर्ती उप स्वास्थ्य केंद्रों का हाल तो बुरा है ही रेफरल अस्पताल डोमचांच में भी मरीज परेशान हैं.

यहां समय पर डॉक्टर नहीं रहते हैं, तो मरीज घंटों इंतजार में कराहते रहते हैं. यहां महिला चिकित्सक की भी डय़ूटी नहीं है. ऐसे में महिला मरीजों को झुमरीतिलैया या कोडरमा जाना पड़ता है.

कराहते रहे मरीज, कई बैरंग लौटे : डॉक्टरों के इंतजार में दो घंटे तक मरीज कराह रहे थे. कई दस्त, बुखार अन्य रोग से पीड़ित थे. डॉक्टरों के देर से पहुंचने पर कई बैरंग वापस लौट गये. अस्पताल पहुंची संगीता देवी, कंचन देवी, विमला देवी, दिलीप यादव, तुलसी राजा, आरती देवी, सोनी देवी, पूर्णिमा कुमारी, जुबैदा खातून, भानुमति, श्यामलाल साव, उर्मिला देवी, सीमा देवी, आरती देवी ने बताया कि डॉक्टर के नहीं रहने से इलाज नहीं हो पाता है. सरकारी सुविधा उन्हें मिलती ही नहीं.

चार्ट के अनुसार काम नहीं होता : इधर, बताया जाता है कि अस्पताल में रुटीन चार्ट के अनुसार कभी काम ही नहीं होता है. तय समय पर डॉक्टर नहीं रहते हैं. महिला चिकित्सक भी नहीं हैं. स्थानीय लोगों ने सेहत सुविधा में सुधार लाने की गुहार अधिकारियों से लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >