बुराई को जला कर अच्छे समाज का निर्माण करें : बीडीओ

सतगावां. प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने शांति व भाईचारे के साथ होली मनाने को कहा. उन्होंने कहा कि बुराई को जला कर अच्छे समाज का निर्माण करना होगा. उन्होंने लोगों को होली की बधाई भी दी. इस मौके पर लोगों ने एक […]

सतगावां. प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने शांति व भाईचारे के साथ होली मनाने को कहा. उन्होंने कहा कि बुराई को जला कर अच्छे समाज का निर्माण करना होगा. उन्होंने लोगों को होली की बधाई भी दी.

इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाये. अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि विनोद यादव ने की व संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष जय शंकर प्रसाद ने किया.

वहीं सीआरपीएफ जी 22 बटालियन के इंस्पेक्टर उमा शंकर राय ने होली गीत गाये. मौके पर सीओ यादव बैठा, थाना प्रभारी संतोष कुमार, मनरेगा बीपीओ रवि शंकर, प्रधान सहायक प्रदीप कुमार, बीइइओ हरेंद्र यादव, बालमुकुंद सिंह, पंसस बबलू सिंह, नरेश राय, धर्मेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार के अलावे कई पदाधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी व पंचायत जन प्रतिनिधि मौजूद थे. चंदवारा. संजीवीनी एकेडमी पिपराडीह स्टेशन रोड में निदेशक संजीव कुमार की देखरेख में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि लोजपा नेता वासुदेव पासवान थे. संचालन शिक्षक हरिनाम बक्शी ने किया. मौके पर सुष्मिता, निशा, एकता सिंह, धीरज बक्शी, मनोज पंडित, छात्र अजरउद्दीन, नरेंद्र, कुंदन, उपेंद्र, अजय, दिनेश, विश्वजीत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >