होली को लेकर सतर्क रहें : एसपी

कोडरमा बाजार. एसपी वाइएस रमेश ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को होली के दौरान विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में दोपहिया वाहनों की जांच में तेजी लायें. इसकी जिम्मेवारी प्रशिक्षु डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव को दी गयी. वहीं अवैध शराब पर […]

कोडरमा बाजार. एसपी वाइएस रमेश ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को होली के दौरान विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में दोपहिया वाहनों की जांच में तेजी लायें. इसकी जिम्मेवारी प्रशिक्षु डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव को दी गयी. वहीं अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए नियमित छापामारी करने, होली के दिन हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने, सभी थाना के वायरलेस सेट को अपडेट रखने आदि निर्देश दिये. इस मौके पर एएसपी नौशाद आलम, प्रशिक्षु डीएसपी राजा मित्रा, विकास चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >