महिला समिति गठित, बसवा देवी बनी अध्यक्ष

कोडरमा. ग्राम गुमो स्थित बड़की गली में चंपा देवी की अध्यक्षता में झामुमो वार्ड नंबर दो की महिला समिति का गठन किया गया. वार्ड अध्यक्ष बसवा देवी, उपाध्यक्ष कलवा देवी, सचिव रिंकी देवी, कोषाध्यक्ष मधवा देवी व संगठन मंत्री सीतवा देवी को बनाया गया. कार्यकारिणी समिति में चंद्रिका देवी, धर्मी देवी, जशवा देवी, बसंती देवी, […]

कोडरमा. ग्राम गुमो स्थित बड़की गली में चंपा देवी की अध्यक्षता में झामुमो वार्ड नंबर दो की महिला समिति का गठन किया गया. वार्ड अध्यक्ष बसवा देवी, उपाध्यक्ष कलवा देवी, सचिव रिंकी देवी, कोषाध्यक्ष मधवा देवी व संगठन मंत्री सीतवा देवी को बनाया गया.

कार्यकारिणी समिति में चंद्रिका देवी, धर्मी देवी, जशवा देवी, बसंती देवी, मोहिनी देवी, नुनिया देवी, सोरेया देवी, नागेश्वरी देवी, कुंती देवी, सुदमिया देवी, प्रमीला देवी, पर्वतिया देवी, कुंती देवी आदि को रखा गया. मौके पर जिला अध्यक्ष रवींद्र शांडिल्य, विशिष्ट अतिथि महिला मोरचा की जिला अध्यक्ष निर्मला तिवारी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >