रंगदारी व मारपीट का मामला दर्ज

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के विंडोमोह निवासी कलीम खान ने थाना में भीमेडीह निवासी नरेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, निलेश ठाकुर, अमित शर्मा व बच्छेडीह निवासी सुरेंद्र सिंह पर मारपीट व छिनतई करने तथा रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया. कलीम ने कहा कि 28 फरवरी की रात 9.30 बजे वे एक शादी समारोह से लौट […]

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के विंडोमोह निवासी कलीम खान ने थाना में भीमेडीह निवासी नरेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, निलेश ठाकुर, अमित शर्मा व बच्छेडीह निवासी सुरेंद्र सिंह पर मारपीट व छिनतई करने तथा रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया. कलीम ने कहा कि 28 फरवरी की रात 9.30 बजे वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान डीपीएस स्कूल नवलशाही के समीप एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो रुकी. गाड़ी से उक्त लोग उतरे और पिस्तौल सटा कर मारपीट की तथा पांच हजार रुपये, घड़ी व मोबाइल छीन लिया. उक्त लोग रंगदारी मांग रहे थे. नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी. वहीं दूसरे पक्ष के नरेश ठाकुर ने कलीम खान व वीरेंद्र यादव पर पिस्तौल की नोक पर दो हाइवा ट्रक के ड्राइवर से पैसा लूटने का मामला दर्ज कराया है. मारपीट व रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया. मांगी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >