पाइप लाइन बिछाने का निर्णय

पेयजल व बिजली आपूर्ति सुदृढ़ करने को लेकर कई निर्णय लिये गये नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई कोडरमा बाजार. नगर पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष मो शब्बन की अध्यक्षता में रविवार को बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में शहर के वैसे वार्डों को चिह्नित कर पाइप लाइन बिछा कर पेयजलापूर्ति करने का निर्णय लिया गया, […]

पेयजल व बिजली आपूर्ति सुदृढ़ करने को लेकर कई निर्णय लिये गये नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई कोडरमा बाजार. नगर पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष मो शब्बन की अध्यक्षता में रविवार को बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में शहर के वैसे वार्डों को चिह्नित कर पाइप लाइन बिछा कर पेयजलापूर्ति करने का निर्णय लिया गया, जहां के नागरिकों को पेयजल की समस्या से सामना करना पड़ रहा है. विभिन्न वार्डों में निर्वाध बिजली आपूर्ति करने को लेकर भी कई निर्णय लिये गये. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मदन मोहन सिंह, वार्ड पार्षद रूप नारायण पांडेय, अशोक यादव, रेखा देवी, सुनीता देवी, अमित अनुराग, पीएचइडी के सहायक अभियंता सुशील कुमार, योगेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे. कहां गयी जल कर की फाइल? बैठक के दौरान पीएचइडी के सहायक अभियंता सुशील कुमार के द्व ारा जब पूछा गया कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से जल कर के रूप में कितने राजस्व की वसूली अब तक हुई है, तो अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इसका जवाब नहीं दे पाये और न ही इससे संबंधित फाइल बैठक में समर्पित कर पाये. बैठक में मौजूद कर्मचारी यह बताने से असमर्थ थे कि जल कर से संंबंधित फाइल कहां है. इस पर अध्यक्ष ने शीघ्र उक्त फाइल को ढूंढ़ने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >