झामुमो ने बैठक की, सीएम का पुतला फूंका

झुमरीतिलैया. झामुमो जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष रवींद्र शांडिल्य की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव बैजनाथ मेहता ने किया. श्री शांडिल्य ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा नीत सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है. इसे झामुमो हर हाल में रोकेगा. रैयतों का दोहन व शोषण करने के लिए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश […]

झुमरीतिलैया. झामुमो जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष रवींद्र शांडिल्य की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव बैजनाथ मेहता ने किया. श्री शांडिल्य ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा नीत सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है. इसे झामुमो हर हाल में रोकेगा. रैयतों का दोहन व शोषण करने के लिए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाया जा रहा है.

वहीं बगैर स्थानीयता नीति लागू किये नियुक्ति हो रही है. बैठक के उपरांत जवाहर टॉकिज के निकट मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया. जिला प्रवक्ता संजय पांडेय ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य बढ़ा कर राज्य सरकार गरीबों का दोहन करने का काम कर रही है. वहीं अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष इसलाम अंसारी ने कहा कि बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी यादव धोखेबाज निकले.

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को छलने का काम किया है. श्री अंसारी ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के आंदोलनकारियों की सूची में आंदोलन से जुड़े लोगों को शामिल नहीं किया गया है. बैठक को महिला जिलाध्यक्ष निर्मला तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, डोमचांच अध्यक्ष नुनमन सिंह, जयनगर सचिव अशोक सिंह ने भी संबोधित किया. इस मौके पर उमेश वर्मा, दिलीप चंद्रवंशी, अनिल वर्णवाल, राजेश यादव, मो रफीक, गणेश राय, रामलाल सिंह, सुमा देवी, किशोर पेंटर, केदार नारायण पासवान, छोटी मेहता, शांति देवी, संध्या देवी, तारा देवी, बिरजू मुसहर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >